फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students protested against not holding student union elections in pithoragarh

Pithoragarh: चुनाव नहीं कराने से बौखलाए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार ने की है लोकतंत्र की हत्या

Fri, 25 Oct 2024 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने से नाराज विद्यार्थियों ने एलएमएस कैंपस के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Students protested against not holding student union elections in pithoragarh
चुनाव नहीं कराने से बौखलाए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने से नाराज विद्यार्थियों ने एलएमएस कैंपस के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक हर हाल में छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए थे। इसकी सरकार को जानकारी थी। इसके बाद भी चुनाव नहीं कराए गए। ऐसा कर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार को हर हाल में छात्रसंघ चुनाव कराने होंगे।

विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पिथौरागढ़ कैंपस में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी के अनुसार 30 सितंबर तक हर हाल में छात्रसंघ चुनाव कराने जरूरी थे। सरकार ने चुनाव नहीं कराए। 25 सितंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसी बीच चुनाव न होने का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन

ऐसे में चुनाव की तैयारी में जुटे छात्र नेताओं और अपने विद्यालय की सरकार चुनने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि सरकार सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी रही। चुनाव न कराकर विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि देश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाता है। छात्रसंघ चुनाव न होना सरासर लोकतंत्र की हत्या है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो हर विद्यार्थी सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदि सौन, अभय चंद, आदित्य कुमार, नितिन उप्रेती, गौरव पंत, ललित बसेड़ा, नितिन सागर, राज मेहता सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed