फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students participated in sports.

Pithoragarh News: उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में 606 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 21 Jul 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students participated in sports.
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल के अंतिम दिन 12-13 वर्ष और 13-14 वर्ष के 213 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 103 बालक और 303 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। संपूर्ण जिला स्तरीय चयन ट्रायल में कुल 606 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए छह कैमरों से वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट और सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना खेल विभाग के माध्यम से वर्ष 2022-23 से लगातार संचालित की जा रही है। प्रतिवर्ष 300 प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। वर्ष 2024-25 के प्रतिभावान 300 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ाने में छात्रवृत्ति कारगर साबित होगी। ट्रायल के लिए प्रतियोगी परीक्षा 6×10 शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट फारवर्ड बैंड रीच, मेडिसन बॉल पुट 1 किग्रा, 600 मीटर दौड़ एवं स्टैंडिंग ब्रांड जंप में ली गई। चयनित खिलाड़ी को 1500 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने चयन ट्रायल के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed