{"_id":"6ab0241b10161bbcd6087211","slug":"search-continues-for-elderly-man-who-fell-into-the-gori-river-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146972-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गोरी नदी में गिरे बुजुर्ग की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गोरी नदी में गिरे बुजुर्ग की तलाश जारी
Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खिलांच-रिलकोट के बीच गरारी से गोरी नदी पार करते समय एक 60 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित होकर नदी में गिरे और तेज बहाव में बह गए। प्रशासन, आईटीबीपी और पुलिस की टीम शनिवार सुबह से उसकी तलाश में जुटी है लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे सेला बरनिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नितवाल गरारी के सहारे खिलांच जा रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर वह अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गए। उनके साथ बैठे ग्रामीणों ने आईटीबीपी को सूचना दी। वहीं एसडीएम ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में खोज अभियान शुरू हुआ। शनिवार शाम को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रेलकोट पहुंचीं। एसओ अनिल आर्या ने बताया कि गोरी नदी का बहाव बहुत तेज होने से तलाश अभियान में बाधाएं आ रही हैं।