फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New inquiry committee formed in teacher recruitment case involving a fake notification

Pithoragarh News: फर्जी विज्ञप्ति से शिक्षक नियुक्ति मामले में नई जांच समिति गठित

Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
New inquiry committee formed in teacher recruitment case involving a fake notification
चंपावत। अशासकीय इंटर कॉलेज में फर्जी विज्ञप्ति के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के मामले में चार सदस्यीय नई जांच समिति गठित की गई है। समिति को मामले की जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते 10 सितंबर को चंपावत निवासी कारोबारी संदीप कुमार पांडेय ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिकायत दिया था। आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 में सरस्वती इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञप्ति का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से जिस समाचार पत्र में विज्ञप्ति प्रकाशित होने की प्रति प्रस्तुत की गई थी, संबंधित समाचार पत्र ने लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि उसके समाचार पत्र में ऐसी कोई विज्ञप्ति प्रकाशित नहीं हुई थी। ऐसे में शिकायतकर्ता ने नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर सीईओ ने नई जांच समिति गठित की है। समिति मामले की जांच कर रिपोर्ट जल्द सीईओ को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन चार अधिकारियों को सौंपी गई है जांच
जांच समिति में उप शिक्षा अधिकारी पाटी संजय भट्ट, उप शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंपावत हरीश चंद्र भट्ट और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बाराकोट उमेश जोशी को शामिल किया गया है।

-----------
मामले की गंभीरता को देखते हुए नई चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। समिति विज्ञप्ति की वास्तविकता और नियुक्ति प्रक्रिया समेत संबंधित अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -मान सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article