फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students not available for admission to Rajiv Navodaya Vidyalaya.

Pithoragarh News: राजीव नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहे विद्यार्थी

Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Students not available for admission to Rajiv Navodaya Vidyalaya.
पिथौरागढ़। उत्कृष्ट शिक्षा के दावों के बीच राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट में छात्र संख्या का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। हालत यह है कि नए सत्र में कक्षा छह की कुल 60 सीटों के सापेक्ष महज 13 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। स्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे इस विद्यालय से छात्रों और अभिभावकों का मोहभंग होना बेहद चौंकाने वाला है, जिससे अब विद्यालय प्रबंधन की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नए और कक्षा 7,8,9,11 में लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश होने हैं। रामनगर बोर्ड की ओर से प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची जारी की गई। इसमें अब तक सिर्फ 13 ही विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, वरीयता सूची में शामिल 12 विद्यार्थियों ने इस विद्यालय को न कहते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिया है। पिछले शिक्षा सत्र में कक्षा छह में 60 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 30 प्रवेश हुए थे। विद्यार्थियों के इस विद्यालय में प्रवेश पाने से दूरी बनाने से प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


147 रिक्त सीट पर होंगे लेटरल एंट्री
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा 7,8,9,11 में 240 सीट निर्धारित हैं। पिछले शिक्षा सत्र 93 सीटों में ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। 147 सीट रिक्त रह गई थीं। रिक्त सीटों को भरने के लिए विद्यालय प्रबंधन लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दे रहा है। चिंता की बात यह है कि अब तक 10 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
अभी पहली वरीयता सूची के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। उम्मीद है कि इस सत्र सभी सीटों पर प्रवेश होंगे।
-त्रिभुवन वर्मा, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article