{"_id":"58cc196b4f1c1b2a5a32a7e4","slug":"students-learned-the-tricks-of-skiing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने सीखे स्कीइंग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने सीखे स्कीइंग के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटुलीधार में चल रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण में शुक्रवार सुबह छात्राओं ने स्कीइंग के दौरान बैलेंस बनाने के गुर सीखे। स्कीइंग के समय बैलेंस बनाने पर ही ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। हालांकि स्कीइंग करते समय हेलमेट, दस्ताने, स्नो बूट आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बीएडीपी के सहयोग से शुरू किया है। पांच दिन के इस प्रशिक्षण में धारचूला और मुनस्यारी की 15 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में उनको कुछ दूरी तक स्कीइंग का अभ्यास भी कराया जाएगा। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि बेटुलीधार में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है। अब भी वहां पर बर्फ गिर रही है। ज्यादा मात्रा में बर्फ गिरने पर स्कीइंग में आसानी होती है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों तक बर्फ के मौजूद रहने की संभावना है। कोशिश की जाएगी कि एक प्रशिक्षण कार्यक्रम और चलाया जाए।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले छात्राओं को स्कीइंग के नियम बताए। कहा कि यदि बैलेंस बनाना आ जाए तो फिर प्रशिक्षण आसानी से पूरा हो जाता है। बेटुलीधार में करीब 750 मीटर के ढलान पर इस समय बर्फ जमा है। इसी में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान और स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन