फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students Know the structure of the human body

विद्यार्थियों ने जानी मानव शरीर की संरचना

Sun, 06 May 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sun, 06 May 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Students Know the structure of the human body
गंगोलीहाट में साइंस आउटरीच प्रोग्राम में जानकारी देते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला

सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन बंगलूरू और उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर देहरादून के सहयोग से संचालित तीन दिनी साइंस आउटरीच कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया है। जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च सेंटर बंगलूरू के प्रेसीडेंट प्रोफेसर वी नागराज ने मानव शरीर में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों के बारे में बताया। उन्होंने सूक्ष्म जीवों के संसार को बड़े रुचिकर ढंग से समझाया कि किस प्रकार से मानव शरीर में विभिन्न अंगों में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीव का अपना-अपना कार्य होता है।

विज्ञापन


प्रो. उमेश वाघमरे ने पर्यावरण और ऊर्जा के लिए विज्ञान एवं तकनीकी के प्रयोग पर जानकारी दी। साथ ही सोलर और पवन ऊर्जा को अधिक से अधिक अपनाने पर बल दिया। प्रो. उदय कुमार रंगा ने द मैजिक ऑफ सिक्वेंस डुप्लीकेशन इन एचआईवी विषय पर व्याख्यान देते हुए जीवों के डीएनए, जीन आदि के आनुवांषिक प्रवाह एवं सूक्ष्म जीवों के आनुवांषिक लक्षणों, एचआईवी से संबंधित जीनों के क्रम को समझाया।
विज्ञापन


डॉ. गोविंद राजू ने डीएनए जीन की जीवों में उपस्थिति, कार्य सिद्धांत की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में इस क्षेत्र में हो रहे शोध के बारे में बताया। पद्मभूषण प्रोफेसर केएस वल्दिया ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में वर्षा का चक्र बदल गया है, इसका मुख्य कारण वातावरण में कार्बन की अधिकता है। जिस कारण कहीं अतिवृष्टि हो रही है और कहीं बारिश ही नहीं हो रही है। जगदंबा हार्टकेयर सेंटर हल्द्वानी के डॉ. प्रकाश पंत ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने यूसर्क की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। समापन पर हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन, उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एवं अनुसंधान संस्थान, सभी संस्थानों से आए वैज्ञानिकों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed