{"_id":"63162d3dd568fb7e2a2787fc","slug":"students-demonstrated-at-the-collectorate-pithoragarh-news-hld4747437184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में अंतर्जातीय विवाह करने पर अनुसूचित जाति के युवक की अपहरण के बाद हुई हत्या को लेकर छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
आक्रोशित छात्र-छात्राएं सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने जरा भी सतर्कता दिखाई होती तो शायद युवक की जान बच सकती थी। कृष्णा ने कहा कि जातिगत हिंसा के मामले बढ़ने के बावजूद पुलिस-प्रशासन के व्यवहार में कोई बदलाव आता नहीं दिख रहा है।
एकता ने कहा कि जातीय हिंसा की घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है। दीपक ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में असफल नजर आता है। शीतल ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अभिषेक, मोहित, रजत, गार्गी, निधि खर्कवाल, गणेश, विक्की, गोविंद, एकता, शीतल, ललित, कमल, पंकज, रमेश, रवि आदि मौजूद थे।