फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   students burnt the effigy of the government

छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
students burnt the effigy of the government
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में राज्य सरकार का पुतला दहन करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में हुई धांधलियों के विरोध में छात्र-छात्राओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने धांधलियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राएं ज्योति पाठक के नेतृत्व में एकत्र हुए। यहां उन्होंने यूकेएसएसएससी की परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सरकार का पुतला फूंका। ज्योति पाठक ने कहा कि छात्र परीक्षा के लिए वर्षों से मेहनत करते हैं और परीक्षा होने से पूर्व ही पेपर लीक हो जा रहा है। इस दौरान सौरभ राज, मोहित पाठक, लता चौहान, प्रीति जोशी, प्रियंका जुकरिया, सूरज, अंशु, हिमानी, कौशल, मानसी सार्की, निर्मला पांडेय, जतिन, संजय, आकांक्षा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बजरंग दल ने जताई नाराजगी
पिथौरागढ़। यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में हुई धांधलियों को लेकर बजरंग दल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए युवा दिन रात मेहनत करते हैं और अयोग्य युवा धनबल एवं ऊंची पहुंच के चलते चयनित हो जा रहे हैं। इस दौरान प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडे, जिला संयोजक बजरंग दल पवन नाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed