फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student Union Elections: Four female students filed nominations for five posts

Pithoragarh News: छात्रसंघ चुनाव-पांच पदों पर चार छात्राओं ने कराया नामांकन

Fri, 25 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: Four female students filed nominations for five posts
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए पांच पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन कराया है। पांच में से चार पदों पर छात्राओं ने नामांकन कराए हैं जबकि संयुक्त सचिव के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र तय समय तक जमा नहीं कराया। एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

बनबसा डिग्री काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को चार छात्राओं और एक छात्र ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन कराए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. कमश सक्टा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छात्रा अनुष्का, सचिव पद पर मिली सागर, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी वर्मा ने नामांकन कराया है। यह सभी छात्राएं बीए पंचम सेमेस्टर की हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा दत्त और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र रितेश बहादुर थापा ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच उपरांत वैध प्रत्याशियों की सूची सूचना पट पर लगा दी जाएगी। प्राचार्य डाॅ. आनंद प्रकाश सिंह ने प्रत्याशियों को बधाई देने के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन अपनाने पर प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed