फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student Union Elections: 16 nomination papers filed for various posts at the degree college in Tanakpur; scrutiny today

Pithoragarh News: छात्रसंघ चुनाव-टनकपुर में डिग्री काॅलेज में विभिन्न पदों पर 16 नामांकन पत्र जमा, जांच आज

Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: 16 nomination papers filed for various posts at the degree college in Tanakpur; scrutiny today
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दिन उत्साह के साथ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभाविप समर्थित सुमित नायक और एनएसयूआई समर्थित ध्यान सिंह ने नामांकन कराया है। जबकि अन्य में छात्र उपाध्यक्ष में रोहन गड़कोटी, साहिल महर, संदीप सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष में कंगना गुप्ता, रितिका, सचिव में सुशील जोशी, वंश शर्मा, संयुक्त सचिव में रिया आर्या, लक्षिता जोशी, कोषाध्यक्ष में नीतू बिष्ट, मुस्कान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में बबीता, निर्मला महराना, सांस्कृतिक सचिव में आशीष कुमार आर्या ने नामांकन कराया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक से तीन बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी, इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय पाटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए 10 नामांकन पत्र जमा

पाटी (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय पाटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गीता तिवारी पांडे ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 10 विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए हर्षित जोशी और नरेंद्र लडवाल ने नामांकन कराया। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए दीया पंगरिया, सचिव पद के लिए कमल सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दीपिका जोशी, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीषा गहतौड़ी, संयुक्त सचिव पद के लिए मेघा बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए दीपिका लडवाल और गौरव मेहता ने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन पत्रों की जांच और अभिलेखीय प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से पूरा कराने के लिए गठित समिति में डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. सपना और मनोज कुमार मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार पांडे ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर अपने परिचय पत्र लेने की अपील की है। इस दौरान डॉ. डीवी सिंह, डॉ. हिना परवीन, लक्ष्मण बिष्ट, शंकर लाल और निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों, अन्य कार्यों में भगवती प्रसाद सोराड़ी, जीवन राम ने सहयोग किया।
विज्ञापन


15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, आज होंगे नामांकन

चंपावत। कैंपस चंपावत में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को 10 पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। चुनाव प्रभारी डॉ. भवान सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए दो, छात्रा उपाध्यक्षा के लिए दो, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए एक-एक, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सांस्कृतिक सचिव के लिए एक-एक ने नामांकन पत्र खरीदा है। इस दौरान हनुमंत ओली, दिनेश सार्की आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed