{"_id":"5cdc4c5fbdec22076c4ecf88","slug":"student-gets-hunger-strike-parents-will-be-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र उतरे सड़क पर, अभिभावक करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र उतरे सड़क पर, अभिभावक करेंगे भूख हड़ताल
Wed, 15 May 2019 11:00 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो अस्कोट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो अस्कोट (पिथौरागढ़)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 15 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के पीपली में शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा और विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में शिक्षकों की कमी से नाराज युवाओं और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
योगेश धामी के नेतृत्व में एकत्र युवाओं और विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा योगेश धामी ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में 2017 के बाद विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं।
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जीवन धामी ने बताया की विद्यालय में कलावर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं हैं। विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावक पांच बार शिक्षाधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो 25 मई से जिलाधिकारी कार्यालय में अनशन में शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में गजेंद्र महर, प्रकाश भाट, कुंदन धामी, सूरज धामी, खीम भाट, राम सिंह धामी आदि मौजूद थे।