{"_id":"58ac6ea64f1c1b0953b24355","slug":"strong-rooms-under-tight-security-officers-were-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम, अफसरों की ड्यूटी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम, अफसरों की ड्यूटी लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ा सुरक्षा प्रबंध किया गया है। स्ट्रांग रूम की तीन चक्रों में सुरक्षा की गई है। इसमें अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया है। जिला स्तर के राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई जा रही है। एक दिन में अलग-अलग शिफ्ट में तीन अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के बारे में रोज की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी जा रही है। स्ट्रांग रूम के आसपास लगाए गए सीसीटीवी लगातार काम कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम के पास वायरलेस सेट भी लगाया गया है। ड्यूटी देने वाला अधिकारी हर घंटे की स्थिति पर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देगा और बाद में इस रिपोर्ट को राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जा रहा है। जिले की चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
विज्ञापन
11 मार्च को होने वाली मतगणना के समय स्ट्रांग रूम खुलेगा और ईवीएम को गणना टेबल तक पहुंचाया जाएगा। 11 मार्च को मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ही होगी। जल्दी ही मतगणना के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए समय-समय पर डीएम और एसपी भी दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन