{"_id":"5b102d3e4f1c1b8c6e8b5912","slug":"strike-of-banks-and-closed-atms-are-difficult-to-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल और बंद एटीएम ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल और बंद एटीएम ने बढ़ाई मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 31 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बंद एटीएम ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। मुख्यालय के इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़ कहीं भी नकदी नहीं थी। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री और पर्यटकों को नकदी किल्लत के बीच ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल के दो दिनों में बैंकों के 100 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी एसबीआई समेत कई सरकारी और निजी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने मुख्यालय में एकजुट होकर वेतन आदि मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इधर, बैंक कर्मी हड़ताल पर डटे थे, उधर उपभोक्ता एटीएम दर एटीएम खाक छान रहे थे। मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के 20 एटीएम हैं। दिनभर अधिकतर एटीएम खाली रहे।
विज्ञापन
आईडीबीआई, केनरा, एक्सिस बैंक के एटीएम में दोपहर तक नकदी थी। इन एटीएम में घंटों कतार लगी रही। शाम तक ये एटीएम भी खाली हो चुके थे। इसके अलावा एसबीआई समेत अन्य बैंकों के एटीएम दिनभर खाली रहे। अधिकतर एटीएम पर ताले लटके थे। बैंकों की हड़ताल के बीच एटीएम खाली रहने से हजारों उपभोक्ता जरूरत के वक्त नकदी से महरूम रहे।
विज्ञापन
कुछ कर्मचारियों ने किया काम
हड़ताल के बीच कुछ कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं में काम भी किया। हालांकि लेनदेन का काम नहीं हुआ। हड़ताल से दूरी बनाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों ने रोजाना का सामान्य कामकाज निपटाया। एसबीआई में सहायक महाप्रबंधक मुन्ना गिरी ने बृहस्पतिवार को शाखा में बैठकर कामकाज किया। इसी तरह हड़ताल से दूरी बनाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों ने भी शाखाओं में हाजिरी लगाई और सामान्य कामकाज निपटाया। बता दें कि नो वर्क, नो पे के तहत हड़ताल में शामिल बैंक कर्मियों का वेतन कटेगा।