फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strike against poor health services

मुवानी में कुमाऊं मंडल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Strike against poor health services
मुवानी में कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
मुवानी (पिथौरागढ़)। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में लोगों ने मुवानी में धरना दिया। शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक और कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मुवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलाजी लैब, एक्सरे मशीन लगाई जाए, जिससे लोगों को जरूरी जांच के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी मोहन ने कहा कि आंदोलनकारियों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, सड़क और ग्रामीण क्षेत्रों की तरक्की के लिए अलग राज्य की मांग की थी, लेकिन राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बदहाल हो चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। धरना में क्षेपं सदस्य कमल दीप सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष शोभन सिंह कार्की, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा, नील बहादुर चंद, कै. श्याम सिंह कार्की, खड़क राम, शमशेर राम, किशन सिंह, अंकित बिष्ट, हरीश बिष्ट, चंचल चौहान, मेहर सिंह कठायत, संजय भट्ट, माही राठौर, दिवान पानू, दिवाकर सोनार, करन आर्या, मनीष बोरा, गोलू बोरा, डब्बू कठायत, बॉबी कापड़ी, शंकर कापड़ी, अजय अवस्थी, तनुज पाल, गोविंद बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed