फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stray dogs attack child in Bhadelbada; child injured

Pithoragarh News: भदेलबाड़ा में बच्चे पर लावारिस कुत्तों का हमला, घायल

Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs attack child in Bhadelbada; child injured
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस कुत्तों का दहशत थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अभियानों के दावों के बावजूद इनका खौफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में भदेलवाड़ा क्षेत्र में रविवार को लावारिस कुत्तों के एक आक्रामक झुंड ने 12 साल के एक मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश भदेलवाड़ा फील्ड से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद कुत्तों ने उस पर अचानक झपट्टा मार दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और लाठी-डंडों से कुत्तों को खदेड़कर किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां ईएमओ डॉ. राम बाबू, नर्सिंग ऑफिसर मोनू लुंठी और एमपीडब्लू विमल की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बच्चे के कमर के नीचे गंभीर घाव आए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है लेकिन घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भदेलवाड़ा फील्ड के पास पहले भी कुत्ते बच्चों पर हमले कर चुके हैं। आए दिन इन लावारिस कुत्तों के बढ़ते खौफ से बच्चों और बड़ों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed