फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strange condition of SSJ: Integer number was 290 and given 324 marks.

गजब: एसएसजे विश्वविद्यालय का कारनामा, 290 में से दिए 334 अंक; गड़बड़ी सुधारने के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं

Thu, 25 Jul 2024 12:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अजब- गजब कारनामे हैं। पास होने के साल भर बाद भी अंकपत्र नहीं मिल रहे हैं और जब मिल रहे हैं तो उनमें कई गड़बड़ियां हैं। अब तो हद ही कर दी। कई परीक्षार्थियों को पूर्णांक से अधिक नंबर दे दिए।

विज्ञापन
Strange condition of SSJ: Integer number was 290 and given 324 marks.
290 में से दिए 334 अंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अजब- गजब कारनामे हैं। पास होने के साल भर बाद भी अंकपत्र नहीं मिल रहे हैं और जब मिल रहे हैं तो उनमें कई गड़बड़ियां हैं। अब तो हद ही कर दी। कई परीक्षार्थियों को पूर्णांक से अधिक नंबर दे दिए। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में एमएससी वनस्पति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर में छह छात्राएं हैं। पास होने पर इनमें पांच छात्राओं को अंकपत्र मिल चुके हैं। इनका पूर्णांक तो 290 हैं, लेकिन एक छात्रा को 317, दूसरी को 321, तीसरी को 332, चौथी को 333 और पांचवीं को 334 अंक मिले हैं। छठी छात्रा के ऑनलाइन मार्कशीट में अंक सही हैं, लेकिन उसका अंकपत्र ही नहीं आया। अब ये छात्राएं हैरत में हैं कि पूर्णांक से अधिक अंक कैसे मिल गए। वहीं कई छात्राएं एक साल से अंकपत्र के लिए चक्कर लगा रही हैं।

विज्ञापन


वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश भाकुनी ने कहा कि दो महीने पहले परीक्षा नियंत्रक को ई- मेल की थी, पर अंकतालिकाएं नहीं आई हैं। इनमें तीन-चार महीने का समय लग सकता है। 
विज्ञापन


अंकपत्र में आ रही गड़बड़ी को लेकर लगातार विवि स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। छात्राओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हेम चंद्र पांडेय, निदेशक पिथौरागढ़ कैंपस।

स्नातक में काउंसिलिंग और फीस जमा करने की डेट बढ़ी

स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। पिथौरागढ़ कैंपस में फीस जमा करने और काउंसलिंग की तिथि 31 जुलाई कर दी है। कैंपस के निदेशक का कहना है कि जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है उनकी पढ़ाई शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed