फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Storms come in high Himalayas

उच्च हिमालयी क्षेत्र में आया तूफान

Sat, 09 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Storms come in high Himalayas
तूफान आया - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र में इन दिनों जबरदस्त तूफान चल रहा है। शुक्रवार को तूफान से हिमालय की तलहटी में बसे नामिक गांव में एक आवासीय मकान की छत उड़ गई। प्रभावित परिवार ने गांव के एक अन्य व्यक्ति के घर में शरण ले रखी है। ग्राम प्रधान ने आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना देकर प्रभावित परिवार को मकान मरम्मत के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रधान तुलसी देवी ने नामिक से फोन पर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जबरदस्त तूफान के बीच गांव के खड़क सिंह पुत्र कुंवर सिंह के मकान की छत उड़ गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ। मलबा गिरने से घर में रखा काफी सामान खराब हो गया है। प्रभावित परिवार ने गांव के जोगा सिंह के घर में शरण ले रखी है। प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है। प्रभावित व्यक्ति काफी गरीब है और मकान की मरम्मत करने में असमर्थ है। प्रभावित परिवार को तत्काल मदद देने के लिए कहा गया है। बताया कि नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसे नामिक गांव में कई दिनों से तूफान चल रहा है। गांव में अधिकांश मकानों में पत्थर के स्लेटों की छत है। इन मकानों की छत उड़ने का खतरा बना है।
विज्ञापन


सूचना देने में लग गए साढ़े 21 घंटे
समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई और सड़क मार्ग से 27 किमी की दूरी पर स्थित नामिक में संचार सेवा नहीं है। प्रधान के घर पर बीएसएनएल का सेटेलाइट फोन लगा है, जो कभी काम नहीं करता। यही कारण है कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई घटना का पता शनिवार दोपहर 12 बजे तब लगा जब प्रधान ने गांव से तीन किमी ऊपर आकर फोन से संपर्क साधा। इस स्थान पर बीएसएनएल के काफी हल्के सिग्नल पकड़ते हैं। यानि कि 122 परिवार वाले नामिक के लोगों को यदि फोन करना है तो तीन किमी की चड़ाई चढ़नी होगी, इसमें भी पक्का नहीं है कि बात हो ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed