फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stones from the walls of the street are being sold out

सड़क की दीवारों से पत्थर निकालकर बेचे जा रहे

Thu, 10 May 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Stones from the walls of the street are being sold out
गंगोलीहाट के गुप्तड़ी के पास इस तरह निकाले जा रहे दीवारों से पत्थर - फोटो : अमर उजाला

सड़कों की सुरक्षा के लिए लगाई गई दीवारों से पत्थर निकालकर बेचे जा रहे हैं, बावजूद इसके संबंधित विभाग और प्रशासनिक तंत्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामला गंगोलीहाट-बेड़ीनाग सड़क का है। गंगोलीहाट से छह किमी आगे गुप्तड़ी नामक स्थान से आठ किमी आगे नौतस घाटी तक दो साल पहले लगाई दीवारों के पत्थर निकाले जा चुके हैं। दीवार के पत्थर निकालने से बरसात में सड़क पर भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


गुप्तड़ी से नौतस तक कई स्थान पर दीवार उधड़ी हुई है। दीवारों से पत्थर निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात में दीवार तोड़कर पत्थर वाहनों में भरे जा रहे हैं। इन पत्थरों को अराजक तत्व ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। पीएमजीएसवाई डिविजन के अधिकारियों से साथ ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों की लगातार उस मार्ग से आवाजाही होती है, लेकिन यह अंधेरगर्दी किसी को दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह मामला जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी ने डीएम सी रविशंकर के सामने उठाया। कहा कि दीवारों के पत्थर निकालने से आगामी बरसात में पहाड़ी का मलबा सड़क पर आएगा और सड़क बंद हो जाएगी। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खामियों की वजह से एनएच नहीं ले रहा सड़क
पिथौरागढ़। रामेश्वर से बागेश्वर की सड़क दो साल पहले एनएच के पास चली गई है। दो साल से लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिविजन ने गंगोलीहाट से राईआघर तक 18 किमी हिस्से में सड़क चौड़ीकरण, सुधारीकरण का काम किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि अब एनएच सड़क को अपने अधीन नहीं ले रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि सड़क पर मानकों के अनुसार काम नहीं हुआ है। पीएमजीएसवाई डिविजन को कमियां दूर करने को कहा गया है, तभी सड़क के अपने अधीन लिया जाएगा।


मामला संज्ञान में नहीं है, इसका पता लगाया जाएगा। दीवार क्षतिग्रस्त करने के मामले में ठेकेदार और अधीनस्थों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दीवार क्षतिग्रस्त करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -प्रवीण कर्णवाल, प्रभारी अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई डिविजन पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed