फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stomach patients increasing due to lack of attention in food

खानपान में ध्यान नहीं देने से बढ़ रहे पेट के मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stomach patients increasing due to lack of attention in food
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीज की रिपोर्ट देखते सर्जन डॉ. एलएस बोरा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ठंड के मौसम में खानपान पर ध्यान नहीं देने से पेट संबंधी बीमारी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बीडी पांडेय जिला अस्पताल में पेट संबंधी बीमारियों से परेशान रोजाना 30 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि ठंड के मौसम में लोग खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। कम मात्रा में पानी पीते हैं और मसालेदार, तीखा खाना पसंद करते हैं। लापरवाही के चलते गैस, अल्सर आदि बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

अल्सर (छाले) तब होते हैं जब पेट के एसिड पाचन तंत्र की सतह को नुकसान पहुंचाता है। बीमारी से बचने के लिए सही समय पर खाना खाने के साथ ही संतुलित आहार और एक्सरसाइज करनी चाहिए। सोने का समय भी निर्धारित किया जाए। उन्होंने बताया कि अगर पेट संबंधी बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा खाएं। समय पर उपचार से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed