Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Steering lock is said to be the cause of the accident.

Pithoragarh News: स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है दुर्घटना का कारण

Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Steering lock is said to be the cause of the accident.
मुवानी दुर्घटना के घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाने के बाद स्ट्रेचर पर वार्ड में ले जाते प
मुवानी/पिथौरागढ़। जिस वाहन दुर्घटना में । मंगलवार को आठ लोगों की मौत हुई, उसका प्रारंभिक कारण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। जीप में नियमों के विपरीत 14 सवारियां बैठाई गई थीं। ओवरलोडिंग के कारण भी इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग कारणों से हुए सड़क हादसों में पिछले एक वर्ष में अब तक 19 लोग जान गंवा चुके हैं। इन हादसों ने किसी के घर का चिराग छीना तो कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छिन गया। पिथौरागढ़ जिले में अप्रैल 2024 में चमाली मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक ही गांव के चार युवाओं की मौत हो गई थी। अक्तूबर 2024 में कनारी पांभैं सड़क पर हुई कार दुर्घटना में तीन युवक असमय मौत के मुंह में समा गए। फरवरी 2025 में थल-डीडीहाट मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई थी। इसी साल दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक राजस्व उप निरीक्षक और एक डॉक्टर की मौत हुई।
विज्ञापन

पिछले माह मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर वाहन के गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को मुवानी के समीप हुए हादसे में आठ लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा और बढ़ गया है। पिछले एक वर्ष के भीतर 19 लोगों ने वाहन दुर्घटना में जान गंवाई है। इनमें कहीं खराब सड़कों के कारण दुर्घटना हुई तो कहीं ओवर लोडिंग या लापरवाही के कारण हादसे हुए हैं। बड़ी दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की बात तो कही जाती है लेकिन बाद में यातायात नियमों को दरकिनार कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed