फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Statue of Nandi weighing 40 quintals installed in Adi Kailash

Pithoragarh News: आदि कैलाश में स्थापित की 40 क्विंटल वजनी नंदी की प्रतिमा

Thu, 13 Jun 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Statue of Nandi weighing 40 quintals installed in Adi Kailash
आदि कैलाश में स्थापित 40 क्विंटल वजनी नंदी की प्रतिमा। स्रोत: जगदीश बिष्ट - फोटो : आदि कैलाश में स्थापित 40 क्विंटल वजनी नंदी की प्रतिमा। स्रोत: जगदीश बिष्ट
पिथौरागढ़। ट्रेकिंग ग्रुप आदि कैलाश 20-20 ने भगवान भोलेनाथ के निवास स्थल आदि कैलाश में शिव की सवारी नंदी बैल की प्रतिमा स्थापित की है। 40 क्विंटल वजनी इस प्रतिमा को अलवर राजस्थान में तैयार कर यहां लाया गया। पार्वती सरोवर के समीप 14,500 फुट की ऊंचाई पर नंदी की प्रतिमा भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इसी ग्रुप के सदस्यों ने दो वर्ष पूर्व आदि कैलाश में 150 किलो वजनी 28 फुट ऊंचा त्रिशूल भी स्थापित किया था।
विज्ञापन

ट्रेकिंग ग्रुप आदि कैलाश 20-20 के नाम से बनाए गए ग्रुप में देश भर के लगभग 150 लोग जुड़े हैं। वर्ष 2022 में इस ग्रुप के सदस्यों ने आदि कैलाश के बेस ज्योलिंगकांग में लोहे का त्रिशूल स्थापित किया था। 28 फुट ऊंचे इस त्रिशूल का वजन 150 किलो है। इसे तीन हिस्सों में यहां पहुंचाया गया था। प्रधानमंत्री की आदि कैलाश यात्रा के दौरान यह त्रिशूल वाली तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा कालापानी में भी ग्रुप ने एक त्रिशूल स्थापित किया था। इस वर्ष इस ग्रुप के सदस्यों ने संगमरमर के पत्थर को तराशकर बनाई गई नंदी की प्रतिमा आदि कैलाश में पार्वती सरोवर और शिव मंदिर के सामने टीले पर स्थापित की है।
विज्ञापन

नैनीताल निवासी ग्रुप के सदस्य जगदीश बिष्ट ने बताया कि नंदी की प्रतिमा अलवर राजस्थान में बनवाई गई। इस प्रतिमा को वाहन में रखकर आदि कैलाश तक पहुंचाया गया। लगभग छह लाख की लागत से बनी इस मूर्ति को आदि कैलाश तक पहुंचाने में 70 हजार रुपये का खर्च आया। विधि विधान से मूर्ति को स्थापित किया गया। पार्वती सरोवर क्षेत्र में स्थापित यह नंदी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने रास्ते में दो कछुए भी स्थापित किए हैं। आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसमें नासिक के भरत जोशी, नैनीताल के जगदीश बिष्ट और दिनेश राठौर, पटना के पंकज, कैलाशी ग्रुप सूरत, जय भोले ग्रुप कल्याण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनीय स्थलों को देखकर गद्गद हो रहे श्रद्धालु
पिथौरागढ़। धारचूला की व्यास घाटी में आदि कैलाश और ओम पर्वत को देखने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गणेश पर्वत, गौरी कुंड, कुंती किला, पार्वती मुकुट, पांडव पर्वत, व्यास गुफा, नाग पर्वत, नाभि पर्वत, कालापानी में काली मंदिर को देखकर श्रद्धालु काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed