फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State level Khelo India Center started for football

Pithoragarh News: फुटबाल के लिए राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
State level Khelo India Center started for football
सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद पिथौरागढ़ में राज्य स्तरीय खेलो इंडिया सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां खिलाड़ियों को फुटबाल का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी चंद्र सिंह धामी को प्रशिक्षक तैनात किया गया है। सेंटर में 30 खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से चयन कर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत बालक और 50 प्रतिशत बालिकाएं होंगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष 1.50 लाख की राशि से खेल किट, ट्रैक सूट, जॉगिंग शू, खेल शूज दो सैट, टी-शर्ट नेकर आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेंटर में प्रवेश के लिए 10 से 15 वर्ष तक की आयु के बालक और बालिकाओं का चयन सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और एक फोटोग्राफ लेकर चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed