{"_id":"6ada4a69d991fddd0f014f51","slug":"state-level-boxing-competition-begins-277-athletes-to-showcase-their-mettle-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-148201-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 277 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 277 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार वर्गों की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 277 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह ने नैनीताल के शौर्य बिष्ट को हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में मयंक अधिकारी, नीरज चंद और भरत सिंह ने अपने मुकाबले जीते।
जूनियर बालक वर्ग में गौरव सिंह, हिमांशु कोरंगा, आशीष कन्याल, आयुष खनका, कृष्णा, ललित सिंह बिष्ट, अंश बिष्ट, प्रथम चंद्र और हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में 92 बालक, 36 बालिका और जूनियर में 103 बालक, 46 बालिका मुक्केबाज भाग ले रही हैं।
इसमें देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित स्पोर्ट्स कॉलेज और साई सेंटरों की टीमें शामिल हैं। यहां सीईओ तरूण पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ.जगदीश नेगी, भाष्कर चंद्र भट्ट, संजय सरन, चंद्रशेखर महर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता चंद और खुशी चंद मौजूद रहे।