{"_id":"57cefe584f1c1b3d3b31863b","slug":"state-employees-encompass-block-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों का ब्लॉक परिसर में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों का ब्लॉक परिसर में धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में धरना देते राज्य कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के पंचायतीराज, ग्राम विकास और बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना किया। कर्मचारियों ने एक स्वर में घोषणा की कि यह धरना 10 सितंबर तक जारी रहेगा तथा इस दौरान पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोहन लाल ने कहा कि विगत कई माह से राज्य के कर्मचारी छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने, विभागीय समानता सहित कई मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, लेकिन शासन द्वारा कर्मचारियों के साथ हमेशा दोयम दर्जे का व्यवहार कर उनके मांगों को अनसुना किया गया। इसी से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। यदि कर्मचारियों की मांगों को हल्के में लिया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में जसपाल गुंज्याल, लक्ष्मी ग्वाल, गायत्री कुटियाल, बबीता सीपाल, नंदन नगन्याल सोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन