फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State Bank drew in a crowd of people

स्टेट बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी 

Mon, 09 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
State Bank drew in a crowd of people
स्टेट बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी  - फोटो : अमर उजाला
 सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में लोगों की भारी भीड़ रही। बैंक में कैश की किल्लत दूर होने से अब लोगों को अधिकतम 24 हजार रुपए का भुगतान सप्ताह में मिलने लगा है। इतनी रकम का भुगतान पाने वाले खातेदार कम होते हैं। कुछ लोग पांच, दस हजार रुपए का भुगतान लेने आ रहे हैं। बैंक में अभी पेंशनर और वेतनभोगी कर्मचारियों की भीड़ जारी है। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि कैश कुछ दिन तक चल जाएगा। रोज जमा हो रही राशि से भी लोगों का काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के पास सबसे ज्यादा खाते हैं। सरकारी ट्रांजेक्शन भी इसी बैंक से होता है। बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि नगर के सभी एटीएम में रुपया डाला गया है। अब एटीएम से अधिकतम 4500 रुपए निकल रहे हैं। स्टेट बैंक ने अपनी चेस्ट ब्रांचों को भी पैसा दे दिया है। इससे उनमें भी थोड़ी राहत मिलने लगी है। स्टेट बैंक में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण भुगतान पाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों को महीने के खर्च के लिए भी पैसों की जरूरत है। इधर, लोगों की भीड़ बढ़ने से बैंक के कर्मचारी अतिरिक्त दबाव में आ गए। बताया गया है कि स्टेट बैंक में खातेदारों की संख्या अधिक होने के कारण इतनी भीड़ अक्सर बनी रहती है। 
विज्ञापन


बेड़ीनाग में कैश की किल्लत जारी
बेड़ीनाग। यहां के बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है। इस कारण बैंकों से अधिकतम चार हजार रुपए का भुगतान मिल पा रहा है। बताया गया है कि चेस्ट ब्रांच से कम पैसा मिलने और रिजर्व बैंक से सीधे धनराशि न मिलने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने 50 दिन में दिक्कत दूर होने की बात कही थी लेकिन यहां तो 60 दिन बीतने पर भी दिक्कत दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed