{"_id":"56e2fa3c4f1c1bfe188b4569","slug":"started-painting-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोर कलाकार कल्याण समिति की ओर से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला शुक्रवार से बाखली में शुरू हो गई है। विभिन्न नगरों के चित्रकार यहां पहुंचे हैं। उन्होंने अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगा दी है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के संयोजक ललित मोहन कापड़ी और हरीश चंद्र गहतोड़ी के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
शिक्षाविद डा. अशोक पंत ने कहा कि कलाकारों को पिथौरागढ़ की प्राकृतिक सुंदरता से भी नई रचनाएं गढ़ने का आइडिया मिलेगा। प्रदर्शनी में दिल्ली की चित्रकार भावना यादव, दर्पण अरोड़ा, हापुड़ की डा. रश्मि, हल्द्वानी प्रकाश उपाध्याय, पूनम उपाध्याय, मुरादाबाद के प्रवीण सैनी, अल्मोड़ा के ललित आर्य, लोकेंद्र पोखरिया, लक्ष्मी, अपराजिता बिष्ट, आकाश गंगा, रितु तिवारी, मुजफ्फरनगर के प्रवीण सैनी, मेरठ के पवनेंद्र तिवारी, दीपशिखा तिवारी, विजेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र पांडे, पिथौरागढ़ की शिवानी समेत कई कलाकार मौजूद रहे। इन सभी ने प्रकृति पर आधारित और विभिन्न एतिहासिक स्थलों पर आधारित चित्र तैयार किए हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने चित्रकला प्रदर्शनी को देखा। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन