{"_id":"9ad6f9ba6f75292a798af55907993de5","slug":"start-training-for-army-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल रेजीमेंट के कर्नल अजय कोटियाल (वीरचक्र, शौर्य चक्र) के प्रयासों से अस्कोट के खोलियागांव में सेना में भर्ती के लिए युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। तीन महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण में राज्यभर के 113 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कंपनी कमांडर लक्ष्मण सिंह भाटिया की देखरेख में चल रहे कैंप में युवाओं को व्यायाम समेत तमाम शारीरिक अभ्यास कराए जा रहे हैं। भाटिया ने बताया कि सेना भर्ती में मेडिकली अनफिट युवाओं की भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्हें मेडिकली फिट रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। कहा कि तीन महीने में युवाओं को शारीरिक रूप से दक्ष बनाया जाएगा। कैंप में युवाओं के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था मुफ्त है। सेना भर्ती के लिए युवाओं को टिप्स दिए जाने की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। कहा है कि इससे युवाओं को सेना में भर्ती होने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण सूबेदार दिलवर सिंह नेगी, सूबेदार धाम सिंह बिष्ट, हवलदार बलवंत सिंह बिष्ट दे रहे हैं।