फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB transported five passengers trapped in snowfall to the camp

Pithoragarh News: बर्फबारी में फंसे पांच यात्रियों को एसएसबी ने कैंप तक पहुंचाया

Fri, 02 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
SSB transported five passengers trapped in snowfall to the camp
बर्फ में फंसे वाहन को धक्का लगाकर कैंप की ओर ले जाते एसएसबी जवान। स्रोत: एसएसबी
धारचूला (पिथौरागढ़) । व्यास घाटी में हुए हिमपात में पांच यात्री फंस गए। एसएसबी डीडीहाट की ई कंपनी के जवानों ने यात्रियों को सकुशल कैंप तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को पांच लोग ऊं पर्वत के दर्शन के लिए गए थे। मौसम खराब होने व बर्फबारी होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच पाए। गुंजी के एसएसबी कैंप में रुकना पड़ा। गुंजी से वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश गोरखपुर, राप्ती नगर, फेज- 5 निवासी पर्यटकों का वाहन संख्या यूपी 53 ईआर 0001 बर्फबारी के कारण बीच मार्ग में फंस गया। वाहन में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोग शामिल थे।

जानकारी मिलने पर एसएसबी के 15 जवानों की टीम निरीक्षक योगेश पुनेठा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्हें गर्ब्यांग स्थित वाहिनी के शिविर में लाया गया। इसके बाद दो फरवरी को पर्यटकों को धारचूला को रवाना किया। बता दें कि चीन सीमा के समीप स्थित व्यास घाटी में पिछले दो दिन भारी मात्रा में हिमपात होने से तवाघाट- लिपुलेख सड़क में बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरा हुआ है। प्रशासन ने भी लोगों से बर्फ हटने के बाद ही आवाजाही की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed