फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB, Customs had no idea, banned explosive material reached Nepal

Pithoragarh News: एसएसबी, कस्टम को भनक नहीं, प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पहुंच गई नेपाल

Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
SSB, Customs had no idea, banned explosive material reached Nepal
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। आलू की बोरी में छिपाकर भारत से झूलापुल के रास्ते प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री नेपाल पहुंचा दी गई। एसएसबी और कस्टम को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को नेपाल के मौरा स्टेशन में नेपाली सशस्त्र बल के इंस्पेक्टर रोशन सिंह ठकुराठी ने जीप में लदे सामान की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें बैतड़ी जिले के देहमाण्डु निवासी 42 वर्षीय पुष्पा बोहरा के एक बोरे में रखा 10 किलो सुरा, 2 किलो गंधक और 1380 पैकेट भारतीय घोड़ा बीड़ी मिली। पुलिस ने सामान को जब्त कर जुलाघाट पुलिस को सौंप दिया है। झूलापुल से प्रतिबंधित सामग्री नेपाल पहुंच जाने के बाद भी एसएसबी या कस्टम को इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी। कस्टम के निरीक्षक ए खान का कहना है कि भारत से सुरा, गंधक और भारतीय बीड़ी नेपाल ले जाना प्रतिबंधित है। एसएसबी के इंस्पेक्टर निरंजन हल्दर ने कहा कि सुरा, गंधक और भारतीय बीड़ी के झूलाघाट झूला पुल से नेपाल जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed