{"_id":"c547676822a96f8a7e975f43ff00b9a5","slug":"sorgati-bristles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर ही रोशनी में नहा गया पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर ही रोशनी में नहा गया पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर पूरा शहर शाम को रोशनी से नहा गया। धनतेरस से ही दिवाली का आगमन हो जाता है। लोग इससे पहले घरों की सफाई, सजावट का काम पूरा कर लेते हैं। जिला मुख्यालय में सोमवार की शाम छह बजे से जैसे ही लोगों ने घरों को रोशन किया तो सोरघाटी का यह शहर जगमगा उठा।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ वीके बिष्ट ने बताया कि दिवाली में लोगों को बिजली का कोई व्यवधान नहीं झेलना पड़ेगा। इसके लिए पहले से ही इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोड बढ़ने पर कहीं पर लाइन में दिक्कत आती है तो उसे तत्काल ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन