फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sorgarh defeated 22 Yards to secure a spot in the next round

Pithoragarh News: सोरगढ़ ने 22 यार्ड को हराकर अगले चक्र में बनाई जगह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sorgarh defeated 22 Yards to secure a spot in the next round
पिथौरागढ़। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सोरघाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोरगढ़ की टीम ने 22 यार्ड को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए कौशल उप्रेती को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए मुकाबले में 22 यार्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में 124 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोरगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सोरगढ़ की ओर से विवेक भट्ट ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कौशल उप्रेती ने 24 और अक्षित सिरोला ने 24 रन बनाए, जबकि रोहित मेहता 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में कौशल उप्रेती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 यार्ड के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। मैच देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed