{"_id":"67ab99a394f48498440fb054","slug":"son-prayagraj-kumbh-mother-dies-road-accident-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-123928-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मां के साथ प्रयागराज कुंभ गए बेटे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मां के साथ प्रयागराज कुंभ गए बेटे की सड़क हादसे में मौत
Wed, 12 Feb 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मां को प्रयागराज कुंभ लेकर गए बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे नेपाल, दार्चुला मल्लिकार्जुन-5, डाडाकोट निवासी जगदीश चंद्र अवस्थी अपनी बुजुर्ग मां को प्रयागराज कुंभ में स्नान कराने के लिए ले गए थे। लखनऊ में वाहन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर गए। इसी बीच अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक दार्चुला के मल्लिकार्जुन गांव पालिका में उद्यम विकास शाखा के प्रमुख पद पर कार्यरत थे।