फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Somewhere mud and somewhere the passers-by are troubled by the bushes.

कहीं कीचड़ तो कहीं झाड़ियों से राहगीर परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Somewhere mud and somewhere the passers-by are troubled by the bushes.
बजेटी में कीचड़ से पटा मार्ग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के कई मार्गों में जल भराव के कारण कीचड़ की समस्या बनी हुई है। कई मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। कुछ स्थानों पर बरसात में उगी झाड़ियों की भी सफाई नहीं की गई है। इसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनि मंदिर से बजेटी को जोड़ने वाली सड़क पर बीचोबीच पानी बह रहा है। कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दोपहिया वाहन इस कीचड़ में रपट चुके हैं। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जगदीश कुमार ने मार्ग का शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी को जाने वाले मार्गों पर उगी झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है। इससे आधे रास्तों तक झाड़ियां फैली हुई हैं। मुख्य मार्ग कई स्थानों पर टूट चुका है। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर रास्ते में पानी के पाइप बिछाए गए हैं जिनके ऊपर से आरसीसी उखड़ने से ऐसे स्थानों पर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। वार्ड के लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्ग का सुधार करने और मार्गों पर उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed