{"_id":"687a8d3f6a4e0755190f4099","slug":"some-got-grain-earrings-and-some-got-pomegranate-election-symbol-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130409-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसी को अनाज की बालियां तो किसी को मिला अनार चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसी को अनाज की बालियां तो किसी को मिला अनार चुनाव चिह्न
Fri, 18 Jul 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में चुनाव चिन्ह लेने जुटी प्रत्याशियों की भीड़। संवाद
पिथौरागढ़। दूसरे चरण में विण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में डटे 1484 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। किसी को अनाज की बालियां, अनानास, इमली तो किसी को अनार, अंगूठी, उगता सूरज, कप प्लेट चुनाव चिह्न मिला। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच जाकर प्रचार तेज कर दिया है।
सीमांत जिले के आठ विकासखंडों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला में 24 जुलाई को पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों को पहले ही चुनाव चिह्न का आवंटन हो चुका है। शुक्रवार को बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में 28 जुलाई को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। बिण में 85 ग्राम पंचायतों में प्रधान के लिए 246, क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों पर 129 जबकि जिला पंचायत की पांच सीटों पर सदस्य पद के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मूनाकोट में 76 ग्राम पंचायतों में प्रधान बनने के लिए 199, क्षेत्र पंचायत की 37 सीटों पर सदस्य बनने के लिए 93 और जिला पंचायत की चार सीटों पर सदस्य पद के लिए 16 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। गंगोलीहाट में 117 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर 312, क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों पर 117 और जिला पंचायत की पांच सीटों पर 29 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बेड़ीनाग में 84 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 185 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। यहां क्षेत्र पंचायत की 37 सीटों पर 105, जिला पंचायत की चार सीटों पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को अनाज की बालियां, अनानास, आईस्क्रीम, इमली, घंटी, अनार, अंगूठी, पानी का जहाज, ईंट, उगता सूरज, कल-प्लेट, गिटार, खजूर का पेड़ आदि चुनाव चिह्न मिले। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने पोस्टकार्ड, पोस्टर सहित अन्य चुनाव सामग्री छपवाकर मतदाताओं के बीच जाना शुरू कर दिया है। सभी मतदाताओं को अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए उनसे विकास के दावे कर रहे हैं। संवाद