{"_id":"58cac7854f1c1ba30c32a250","slug":"soldiers-used-to-land-in-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन में उतरने का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन में उतरने का किया अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान हेलीकाप्टर से उतरते सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या कमांड और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के दसवें दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन में उतरने का अभ्यास किया। दोनों देशों के सैनिकों के बीच बास्केटबाल का मैत्री मैच खेला गया।
पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) के दिशा निर्देशन में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को दोनों देशों के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से जमीन में उतरने का अभ्यास किया। रस्सी के सहारे जमीन में उतरते सैनिकों को देखकर रोमांच का अनुभव हुआ।
सैनिकों ने इस अभ्यास को बखूबी अंजाम दिया। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच बास्केटबाल का मैत्री मैच खेला गया। दोनों देशों के सैनिकों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बास्केटबाल मैच भारतीय सेना की टीम ने जीता। भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे 28 पंजाब रेजीमेंट बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन राजन ने बताया कि सैन्य प्रशिक्षण का समापन 20 मार्च को समारोहपूर्वक होगा।