फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soldiers quenching thirst by melting snow, temperature below zero degree

Pithoragarh News: बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे जवान, तापमान शून्य डिग्री से नीचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Soldiers quenching thirst by melting snow, temperature below zero degree
चीन सीमा पर भारी बर्फबारी के बाद इस तरह गश्त कर रहे हैं हिमवीर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन हालातों में भी हिमवीर चीन सीमा पर जुटे हैं। वह बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में समय से पहले हुए हिमपात के कारण ठंड ज्यादा है।
विज्ञापन

चीन सीमा पर 16500 फुट की ऊंचाई पर स्थित दुंग में चार से पांच फुट से अधिक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के बाद यहां अधिकतम तापमान माइनस आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि मिलम में तापमान माइनस दो डिग्री तक दर्ज किया गया है। दारमा घाटी की 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दावे चौकी में पांच फुट से अधिक बर्फ है। 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख चौकी में तीन से चार फुट बर्फ गिरी है। इसके अलावा चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी बुगडियार, दुंग, रिलकोट सहित कई स्थानों पर तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद जवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके बावजूद जवान सरहदों की रक्षा पर दिन-रात जुटे हैं। अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से खाद्य और अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी समय-समय पर चीन सीमा की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल रास्तों ने बढ़ाईं जवानों की मुश्किलें
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर बदहाल रास्तों ने जवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के यहां हालात और भी खराब हो गए हैं। जवान जान जोखिम में डालकर सीमा की सुरक्षा में जुटे हैं। जवान खुद को स्वस्थ रखने के लिए वॉलीबाल, क्रिकेट सहित कई अन्य खेल भी खेल रहे हैं। संवाद

तवांग की घटना के बाद जवानों ने बढ़ाई गश्त
पिथौरागढ़। रक्षा सूत्रों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले से लगने वाली चीन सीमा पर शांति है जबकि तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद जवानों ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। वह सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। इसके अलावा एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। संवाद

चीन सीमा के बदहाल रास्तों को पार कर इस तरह चीन सीमा पर गश्त कर रहे हैं हिमवीर। संवाद

चीन सीमा के बदहाल रास्तों को पार कर इस तरह चीन सीमा पर गश्त कर रहे हैं हिमवीर। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed