फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soldier's wife asked for honor money and government job

Pithoragarh News: सैनिक की पत्नी ने मांगी सम्मान राशि और सरकारी नौकरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Soldier's wife asked for honor money and government job
मुख्यमंत्री को लिखे ज्ञापन के साथ जवान रवींद्र थापा की पत्नी कमला थापा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सिक्किम में सेना के वाहन दुर्घटना में जान गंवाने वाले पय्यापौड़ी निवासी सैनिक रवींद्र सिंह थापा की पत्नी कमला ने सरकार से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सम्मान राशि और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

वीरांगना कमला थापा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा है कि सिक्किम में हुई वाहन दुर्घटना में जिन 16 जांबाज सैनिकों ने जान गंवाई उनमें उत्तराखंड से उनके पति रवींद्र सिंह थापा भी शामिल थे। पति के देहांत के बाद उनके सामने दस साल के बेटे, तीन साल की बेटी और वृद्ध सास के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले चार जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उन्हें भी सम्मान राशि और सरकारी नौकरी देने की मांग की। इधर धारचूला के पूर्व सैनिक संगठन के सचिव चंचल सिंह ऐरी ने पय्यापौड़ी सड़क का नाम सैनिक रवींद्र सिंह के नाम पर रखने और परिजनों को उचित सम्मान राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed