फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SOG caught a young man with 7.22 grams of smack

Pithoragarh News: एसओजी ने 7.22 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
SOG caught a young man with 7.22 grams of smack
पिथौरागढ़। एसओजी ने 7.22 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में टकाना ईदगाह के पास पियाना की ओर से आ रही स्कूटी को रोककर चेक किया तो पियाना निवासी साहिल कुमार के पास से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज की गई है। आरोपी साहिल कुमार से नशे के सौदागरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed