फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Social Distance in Pithoragarh

बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Social Distance in Pithoragarh
पिथौरागढ़/झूलाघाट। पिथौरागढ़ कोतवाली में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कोरोना जैसी खतरनाक महामारी को देखते हुए लोगों से घरों से अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलने और बाजार जाने पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार की ओर से लॉकडाउन किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने लोगों से बाजार, बैंक, पोस्टऑफिस आदि स्थानों पर सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की। बाजार में खरीदारी से घर लौटने पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करने और हैंडवॉश से हाथों को अच्छी तरह से धोने, बाजार में मास्क का प्रयोग करने को कहा। बैठक में कांग्रेस नेता जावेद, गुलजार खान, थाना कोतवाली के एसएसआई केसी आर्या आदि थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश चंद्र ने झूलाघाट थाने में बैठक कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को बेवजह घूमने या किसी तरह की अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मनोज गड़कोटि ने कहा कि बाहरी राज्याें से आने वाले लोगों का मेडिकल कराया जाए ताकि संदिग्धों की पहचान हो सकेगी। राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल डीनिया ने बताया की गेठिगाड़ा, जामिरपानी, राज्यूड़ा, ग्वालि में रह रहे 243 लोगों को भोजन व्यवस्था की जा रही है। बैठक में कार्ड संस्था सचिव सुरेंद्र आर्या, सुभाष तिवारी, संजीव, राम चंद्र, रोहित भट्ट, चेतराज, विवेक चंद, शानू चंद, गणेश भट्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, नौसाद अहमद,मोहम्मद अयूब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed