फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowy High Himalayan Region

Pithoragarh News: मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात

Sat, 25 Feb 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Snowy High Himalayan Region
मुनस्यारी/पिथौरागढ़/बंगापानी। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को हिमपात हुआ जिससे ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन से ही बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। अस्कोट में देर शाम हल्की ओलावृष्टि हुई। वहीं पिथौरागढ़ सहित अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहा और दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन


मुनस्यारी सहित हिमालयी क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, नग्निधुरा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, मल्ला जोहार में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी में शनिवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों में भी दिन भर बादल छाए रहे। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित कई अन्य क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने के साथ ही दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधड़ से मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी के ग्राम पंचायत मवानी दवानी के तोक घरुड़ी में शनिवार शाम अंधड़ चलने से गणेश सिंह के मकान की छत और दीवार गिर गई। इस दौरान घर में काम कर रही उनकी पत्नी हेमा देवी मकान के मलबे में दब गई। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को मलबे से निकाला और उसका प्राथमिक इलाज कराया। घटना के समय महिला के बच्चे पड़ोस में नाना के घर पर थे और पति काम से बाहर गए थे। प्रधान मुन्नी देवी ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य भगत सिंह ने बताया कि रविवार को महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed