फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall on the peaks of Adi Kailash, Om Parvat, and Panchachuli

Pithoragarh News: आदि कैलाश, ओम पर्वत और पंचाचूली की चोटियों पर बर्फबारी

Fri, 30 Oct 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the peaks of Adi Kailash, Om Parvat, and Panchachuli
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली है। आदि कैलाश, ओम पर्वत और पंचाचूली की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री था जो शुक्रवार को 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मुख्यालय सहित जिले के गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, अस्कोट, मुनस्यारी, धारचूला सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह बारिश शुरू हुई जो शाम तक जारी रही। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दारमा, व्यास और चौंदास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। दारमा वैली में ग्राम दांतू के टूर गाइड शेखर दताल ने बताया कि बृहस्पतिवार से ही हल्की बर्फबारी और बारिश होने से यात्रियों को पंचाचूली चोटी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वे मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा से शुक्रवार को धारचूला लौटे टूर ऑपरेटर प्रभात ने बताया कि ओम पर्वत में भी सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने से यात्रियों को साफ दर्शन नहीं हो पाए। आदि कैलाश में भी दिनभर हल्की बर्फबारी होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चौंदास घाटी सिरखा के प्रधान जसपाल पायर ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच ठंडी हवाएं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पूरे जिले में ठंड शुरू हो गई है और लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
बाजारों में रही सुनसानी
पिथौरागढ़। शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू होने से जिला मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में सुनसानी रही। लोगों ने ठंड के बीच घरों से बाहर निकलने से दूरी बनाई। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा रहा और कारोबारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे।


---------------
किसानों को मिली राहत

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हुई बारिश ने किसानों को राहत देने का काम किया है। इन दिनों जिले में बुआई चल रही है। किसान जौ, गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों की बुआई कर रहे हैं। गोभी, धनिया, पालक आदि सब्जियां भी किसानों ने खेतों में बोई हैं। सिंचाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed