फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in the higher Himalayan regions and frost in the lower regions increased the problem

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में पाले ने बढ़ाई दिक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in the higher Himalayan regions and frost in the lower regions increased the problem
सोसा-सिर्खा में बर्फबारी के बाद सुंदर नजारा - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में पाले के गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम के साफ रहने के बाद पीएमजीएसवाई ने सोसा-सिर्खा सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में सुबह छह बजे अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ नगरीय हिस्से में ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। मुनस्यारी में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम सही होने के बाद पीएमजीएसवाई ने चौंदास घाटी सोसा, सिर्खा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क एक हफ्ते से बंद है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण चौदास घाटी की सोसा-सिर्खा सड़क दो फुट बर्फबारी के कारण बंद हो गई थी। पीएमजीएसवाई के ईई किशन सिंह ऐरी का कहना है कि जल्द ही सड़क से बर्फ हटा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed