फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Pithauragarh

उच्च हिमालयी क्षेत्र दांतू और नामलिंग में हिमपात से बढ़ी ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Pithauragarh
दांतू गांव में बर्फबारी के बाद सुंदर नजारा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। धारचूला के दांतू और नागलिंग गांवों में भी में बृहस्पतिबार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में घने बादल छाने से ठंड काफी बढ़ गई है। बागेश्वर जिले में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर का न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार आदि जगहों पर बृहस्पतिवार को भी हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र के दारमा, व्यास और चौदास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय के अलावा डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित कई अन्य क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से आसमान में घने बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के करीब मल्लीताल और आसपास के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से पारा गिर गया। नगर का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed