{"_id":"602954b78ebc3ee94b35cd7f","slug":"snowfall-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4147895195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात निचले इलाकों में बारिश
विज्ञापन
मुनस्यारी में बारिश के बाद खुशी मनाते पर्यटक।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/नाचनी/धारचूला (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर रविवार को हिमपात हुआ जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। हिमपात और बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में दिनभर धूप खिली रही।
मुनस्यारी में रविवार सुबह आसमान में हल्के बादल थे। दोपहर तक आसमान बादलों से ढक गया। दोपहर ढाई बजे से पंचाचूली, राजरंभा आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। हिमपात और बारिश से इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी हल्का हिमपात हुआ जबकि धारचूला में बारिश हुई। इधर, जिला मुख्यालय में दिनभर मौसम सामान्य रहा। सुबह हल्के बादल थे। बाद में दिनभर धूप खिली रही। रविवार शाम नाचनी में भी बिजली की गरज के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। बारिश से किसानों को फसलों के उत्पादन में सुधार की उम्मीद है। बंगापानी तहसील क्षेत्र में भी रविवार शाम तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
चंपावत जिले में मौसम करवट बदलता रहा। सुबह धूप निकलने के बाद छाए बादलों से ठंड में इजाफा हुआ। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।