फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall, cold increased in high Himalayan regions

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, ठंड बढ़ी

Thu, 22 Feb 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Snowfall, cold increased in high Himalayan regions
दारामा घाटी के दांतू गांव में गिरी बर्फ। संवाद
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों बारिश और हिमकण गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है। लगातार तीसरे दिन बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने के बाद बाजार में भी सुनसानी रही। लोग दिनभर हीटर और अलाव जलाकर बैठे रहे। दारमा घाटी में मुंबई से शूटिंग के लिए आई टीम को बर्फ गिरने से मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार हो रहे हिमपात के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंचाचूली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों पर दो फुट से अधिक बर्फ गिरी। गुंजी निवासी भूपेंद्र गुंज्याल और नरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार हिमपात होने से गांव के प्राकृतिक पानी के स्रोत जम गए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दारमा घाटी के ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई से 35 लोगों की टीम गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए आई है। लगातार तीन दिन से हो रहे हिमपात के कारण शूटिंग नहीं हो पा रही है। दारमा घाटी के गांवों में लगभग दो फुट बर्फ पड़ चुकी है। थोड़ा मौसम ठीक होने पर ग्रामीण बर्फबारी में खूब मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बर्फबारी से आवाजाही हुई मुश्किल
धारचूला (पिथौरागढ़)। दांतू गांव के महेश दताल ने बताया कि नागलिंग से ऊपर बर्फ गिरने के बाद दारमा घाटी के लिए आवाजाही बंद हो गई है। इससे आम लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूपेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पंचाचूली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों पर दो फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। समय-समय पर बर्फबारी के साथ तूफान भी आ रहा है जिसके कारण ठंड ही काफी बढ़ चुकी है और यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
--
मुनस्यारी में पड़ रही कड़ाके की ठंड
मुनस्यारी। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। मुनस्यारी के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होने से अब पर्यटक भी आने लगे हैं। इस बार होटल कारोबारियों को भी पर्यटन कारोबार में सुधार की उम्मीद है। संवाद
--
गंगोलीहाट और डीडीहाट में हुई बारिश
पिथौरागढ़। बुधवार देर रात गंगोलीहाट और डीडीहाट में बारिश हुई। गंगोलीहाट में दो फुट और डीडीहाट में 0.30 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद जिले भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन भर चली सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
--
चंपावत जिले में हिमपात से लोगों के चेहरे खिले

चंपावत। जिले में पहली बार बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिले नजर आए। हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी लेकिन लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। कोई सड़क पर रील बना रहा था तो कोई बर्फ में खेल रहा था। मौसम में आए परिवर्तन से ठंड काफी बढ़ गई है। जिले में बृहस्पतिवार को बर्फबारी और बारिश से न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री नीचे गिर गया जबकि अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री था। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में पांच मिमी बारिश हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने भी बर्फबारी और बारिश को खेती के लिए अच्छा बताया है। संवाद
--
लोहाघाट में पहली आंशिक बर्फबारी से किसान खुश

लोहाघाट (चंपावत)। एकाएक मौसम के करवट बदलने से क्षेत्र में इस वर्ष की पहली आंशिक बर्फबारी हुई। हल्की बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। हालांकि कम समय तक हुई बर्फबारी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई लेकिन तापमान में काफी गिरावट आने से ठंड काफी बढ़ गई है।

बृहस्पतिवार सुबह धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदल ली। बिना बारिश के ही आसमान से बर्फ की फाहे गिरने लगे। करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी से पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं नगरीय क्षेत्र में बर्फ टिक नहीं पाई। बर्फबारी के बाद कुछ समय तक हुई ओलावृष्टि से ठंड काफी बढ़ गई है।

उद्यान विभाग के एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि बर्फबारी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को आंशिक राहत मिलेगी। बर्फबारी से जमीन में कुछ नमी हो गई है जिससे आलू आदि फसलों के साथ फलदार पेड़ों को लाभ मिलेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि बारिश से पेयजल स्रोतों में कोई खास असर नहीं पड़ा है। पेयजल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए अच्छी बारिश और बर्फबारी की जरूरत है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed