{"_id":"69d296b0d08326543704d364","slug":"snowfall-again-on-the-high-peaks-of-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140252-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी
Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी । सीमांत जिले में बदरा झमाझम बरसे। कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उच्च हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी जारी है। इससे क्षेत्र में ठंड बरकरार है।
इस बार मौसम अबूझ पहेली बन गया है। अप्रैल पहला सप्ताह गुजरने को है। बावजूद इसके अभी गर्म कपड़े नहीं छूट पा रहे हैं। रविवार को सुबह से ही मौसम के तेवर काफी तल्ख रहे। तड़के चार बजे बिजली की जोरदार कड़कड़ाहट से लोग सहमे रहे। उसके बाद रिमझिम बारिश हुई। बाद में मौसम साफ हो गया। अलबत्ता पूरे दिन आसमान घने बादलों से ढका रहा। उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिग, राजरंभा, नाग्निधुरा, पंचाचूली, छिपलाकेदार में बर्फबारी जारी है। कुछ पल के लिए सूरज की किरणें पड़ने से हिमालयी चोटियां चांदी की तरह चमक रही है। निचले इलाकों में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अब गेहूं की फसल तैयार होने को है। ऐसे में मौसम के उग्र तेवरों से किसान सहमे हुए हैं। व्यथित किसानों का कहना है कि पहले सूखा और वन्य जीवों की मार से फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुका है। अब फसल पकते समय हो रही बारिश, ओलावृष्टि से अत्यधिक नुकसान हो रहा है।