{"_id":"699c995fc1912ff3e0036b22","slug":"snowfall-again-on-the-high-peaks-of-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138656-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी
Mon, 23 Feb 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद धूप खिलने से चांदी सी चमकती पंचाचूली। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी/धारचूला। सीमांत क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
रविवार को धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी हुई जो देर रात तक जारी रही। पंचाचूली, गुंजी, कालापानी, ओम पर्वत, आदि कैलाश की चोटियां बर्फबारी से चांदी की तरह चमक रही हैं। सोमवार को अपरान्ह बाद मुनस्यारी की ऊंची चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, नागनीधूरा, राजरंभा और छिपलाकेदार में बर्फ गिरी। मुनस्यारी नगर में रिमझिम बारिश हुई। उधर धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में मौसम सुहावना रहा। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। सड़क सही होने पर पंचाचूली दर्शन के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। होटल संचालक गुड्डू जंग ने बताया कि इस समय हल्द्वानी से पांच यात्रियों का दल पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बीते रोज हुई बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा। संवाद