{"_id":"58d0094b4f1c1be7431a2e1d","slug":"snow-storms-in-the-high-himalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीला तूफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीला तूफान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में पंचाचूली की चोटियों से उठ रहा बर्फीला तूफान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में सोमवार सुबह चार बजे से पूरे आठ घंटे तक बर्फीला तूफान चला। बर्फीले तूफान से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन इसकी जानकारी एकत्र कर रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इससे पहले आठ जनवरी 2015 को भी बर्फीला तूफान आया था। तब निचले इलाकों में कई मकानों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
सोमवार तड़के करीब चार बजे से पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, रालम, नंदादेवी की चोटियों से बर्फीला तूफान उठना शुरू हुआ। तूफान की दिशा पूर्व की ओर थी। मुनस्यारी नगर में सुबह से ही तेज हवाओं का असर होने लगा। इसे देखते हुए लोगों ने आशंका जता दी थी कि हिमालयी क्षेत्र में बर्फीला तूफान चल रहा होगा। हिमालय की चोटियों से बर्फीले तूफान के साथ धुआं आसमान की ओर बढ़ने लगा। दोपहर 12 बजे तक हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां जारी रही। तहसील मुख्यालय में तहसीलदार जीत राम और थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि बर्फीला तूफान आने के बाद प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार यह हलचल उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई हैं। इस कारण निचले इलाकों में इसका असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
उधर, लोगों का कहना है कि पिछली बार जब बर्फीला तूफान आया था, उससे रालम, पातो, बुई समेत कई गांवों में मकानों की छत उड़ गई थी। इस बार भी ऐसी आशंका हो सकती है। यह इलाके काफी दूर और संचार सेवाओं से वंचित हैं। इस कारण तत्काल सूचना एकत्र नहीं हो पाई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित इन गांवों के लोग इस समय शीतकालीन प्रवास पर घाटियों में रहते हैं।
विज्ञापन
क्यों आता है बर्फीला तूफान
मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अचानक मौसम गर्म होने से बर्फीला तूफान आने की आशंका बन जाती है। पिछले कई दिनों से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। ताजा बर्फ पर यदि थोड़ी सी गर्मी का असर होने लगे तो वह तूफान का रूप ले लेता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना है और बर्फीले तूफान की आशंका भी रहेगी।