{"_id":"65a804b1096b78350b061164","slug":"snow-on-the-high-peaks-of-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-9312-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात
Wed, 17 Jan 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के आसमान में छाए काले बादल। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात से निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।
पिथौरागढ़ में सुबह से ही गुनगुनी धूप खिलने से दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन रात बेहद सर्द गुजर रही है। कई जगहों पर पाला गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उधर मुनस्यारी के नाग्निधुरा, हंसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इसके अलावा धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों के भी ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ। हिमपात के बाद सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। आसमान काले बादलों से घिरा हुआ है। निचले इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। संवाद